
पानी न मिलने से खफा नागरिकों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत कई माह से बूंद बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे लोगों ने शनिवार को संजय विहार कॉलोनी के नागरिकों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका परिषद हापुड़ को जी भर कोसा और कहा कि परिषद के जलकल विभाग का स्टाफ भ्रष्टाचार में डूबा है और लोगों की समस्या के निदान में रुचि नहीं ले रहा है। नागरिक पेयजल की रेगुलर सप्लाई की मांग कर रहे हैं।
संजय विहार कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पीने के पानी की सप्लाई एक नलकूप के माध्यम से की जाती है जिसका समय सुबह 5:30 से 4 घंटे तक का है। इसी तरह शाम 6:00 बजे से रात 9:00 तक है। इस निश्चित अवधि में भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता।
संजय विहार कॉलोनी की महिलाओं में नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि परिषद ने पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो महिलाएं घड़े लेकर प्रदर्शन करेंगी और परिषद के दफ्तर पर मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























