
153737841
मिलावटखोरों की मांग से राशन का चावल भड़का
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में राशन के चावल के 12 ठिकानों के संचालकों ने मिलावटखोरों की मांग पर ₹100 क्विंटल तेज बोलने शुरू कर दिए यानी कि वह अब राशन का चावल ₹26 रुपए किलो खरीद रहे हैं। पक्का बाग में राशन के चावल का धंधा केशव, मंत्री जी, चटाई चोर आदि कर रहे हैं।
राशन के चावल की मांग बेसन व मसाला निर्मित तथा सस्ता मसाला डोसा बेचने वालों की ओर से आई है जो उपभोक्ता को जहर खिला रहे हैं। खास बात यह है कि जनपद भर में राशन के कालाबाजारी का धंधा तेजी से फल फूल रहा है परंतु रिश्वत के कारण खाद्य आपूर्ति विभाग इस ओर से आंखें मूंदे है। धंधेबाज करोड़पति हो गए हैं।
राशन डिपुओं पर एक पात्र उपभोक्ता को चावल मुफ्त वितरित किया जा रहा है और यही चावल राशन डीलर न उपभोक्ता द्वारा धंधेबाजों के ठिकानों पर 26 रुपए किलो बेचा जा रहा है और प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे है। राशन के चावल का सर्वाधिक उपयोग बेसन व मसाले में किया जा रहा है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























