
हापुड़ के कबाड़ी बाजार में नकली क्रीम का धंधा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में नकली क्रीम का धंधा जोर पकड़ता जा रहा है। थाना बाबूगढ़ के गांव वनखंडा में नकली क्रीम के धंधे का भंडाफोड़ होने के बाद अब एक और ठिकाने का पता चला है। यह ठिकाना कबाड़ी बाजार में घर में बताया गया है।
सूत्रों के अनुसार जनपद के ग्रामीण इलाकों में रिफाइंड सोयाबीन आयल, वनस्पति तेल, दही तथा केमिकल के मिक्सर को बिलोडक की मदद से पहले बिलोया जाता है और फिर प्लास्टिक व धातु की कैन में भरकर वाहनों की सहायता से ठिकानों पर भेजा जाता है। हापुड़ के कबाड़ी बाजार का यह ठिकाना नकली (कृत्रिम) क्रीम के धंधे का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां से बिक्री के लिए अन्य छोटे-छोटे व्यवसायिक अड्डों पर (कृत्रिम) क्रीम को सप्लाई किया जाता है।
बता दे की थाना बाबूगढ़ के गांव वनखंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापामारी से यह तो स्पष्ट हो गया है कि जनपद में नकली क्रीम की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है और ग्रामीण इलाकों में यह धंधा तेजी से हो रहा है जिसकी बिक्री शहर व कस्बों में हो रही है।
सूत्र बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में तैयार नकली क्रीम का एक बहुत बड़ा हिस्सा हापुड़ के कबाड़ी बाजार में बिकने के लिए आता है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को इस और ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
#डीएम हापुड़
#उत्तर प्रदेश सरकार
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























