
सड़क हादसे में दो दोस्त घायल, एक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए जिनका उपचार मेरठ में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के झंडापुर गली नंबर 1 के आदी ठाकुर अपने दोस्त शाहिद और गोलू के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की रात बृजघाट से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में बक्सर के सामने नए हाईवे पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान आदी ठाकुर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए जिनका उपचार मेरठ में चल रहा है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























