
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जाने पहचाने सर्राफ पुष्कर अग्रवाल निवासी साकेत कॉलोनी हापुड़ ने वर्षों की मेहनत के बाद बड़ी सफलता हासिल की है जिन्होंने आभूषणों के निर्माण से जुड़े क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सर्राफ पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने एक ऐसे तार का इन्वेंशन किया है जिसका आभूषणों के साथ-साथ विद्युत उपकरणों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। अब वह व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस व्यापार को आगे बढ़ाएंगे।
तार बनाने की विधि का उन्होंने पेटेंट हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। आपको बता दें कि पुष्कर अग्रवाल को समय-समय पर बड़ी हस्तियों ने सम्मानित भी किया है।
उनके द्वारा बनाई गई ज्वेलरी को आजकल हर पीढ़ी पसंद कर रही है। ऐसे में उन्होंने भविष्य को देखते हुए विशेष तार बनाया है जिसके माध्यम से आकर्षक ज्वेलरी बनाई जा सकेगी। “Method of preparation of multipurpose wire or sheet using three metal combination and product therefore” यह लाइन उनके पेटेंट से जुड़ी हैं।
पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि ज्वेलरी का क्षेत्र बहुत बड़ा है। ऐसे में लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए उन्होंने एक नया प्रोडक्ट बनाया है। इसका उन्होंने पेटेंट भी करा लिया है। 10 से अधिक वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद युवा सर्राफा व्यापारी के इस कदम और मेहनत की चारों ओर प्रशंसा हो रही है जिनके यूनिक डिजाइन भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं।























