
👁 115 views Views
बर्तन कारोबारी के घर से 5 लाख रुपए ले उड़ा बेटे का दोस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बर्तन कारोबारी के घर से बेटे का दोस्त 5 लाख रुपए नगद व जेवर आदि ले उड़ा।
बर्तन कारोबारी धनेश कुमार हापुड़ के जवाहर गंज में शिव मंदिर वाली गली में रहते हैं। बर्तन कारोबारी का बेटा आशु वर्मा व चंडी मंदिर इलाके का सौरभ एक साथ जीएसटी का काम करते हैं। बात मंगलवार की शाम की है जब सौरभ बर्तन कारोबारी धनेश कुमार के घर पहुंचा और मौका लगते ही सौरभ अलमारी से सोने की चेन, चांदी की अंगूठी, स्मार्ट वॉच व पांच लाख नगद ले उड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सौरभ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























