
बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपए हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा के रहने वाले एक युवक ने आरोप लगाया कि बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी की गई। सदमे में आकर मां ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव अटूटा निवासी निखिल ने बताया कि उसके मामा का बेटा जनपद मेरठ के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी राजू, उसका साथी गांव माजरा निवासी अनुज और उसके साथ रहने वाली सलोनी नाम की युवती कई बार उसके घर आए थे। आरोपियों ने बताया कि अनुज केनरा बैंक मवाना में नौकरी करता है। बैंक में चपरासी व बाबू के पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में वह बैंक में नौकरी लगवा सकता है। धीरे-धीरे आरोपियों ने पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया और 3.50 लाख रुपए अपने खाते में डलवा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने जब तकादा किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया जिसके बाद पीड़ित ने थाने में एप्लीकेशन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























