
दबंगों पर लगाया घर पर हमला करने का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव पिरबाउद्दीन की रहने वाली रायला पत्नी हकीमुद्दीन मंगलवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने दबंगों पर गंभीर आरोप लगाएं और कहा कि उन्होंने घर में चोरी करते समय चोर को पकड़ा। इसके बाद आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर में काफी ज्यादा चोट आई है। दबंग लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। वह मजबूरन घर छोड़ने को मजबूर हैं। आरोपी सरिए और ईंटों से उनके घरों पर लगातार हमला कर रहे हैं जिसकी वीडियो भी उनके पास है। पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और मामले में कार्रवाई की मांग की।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























