
स्कॉर्पियो व ईको कार की भिड़ंत के दौरान मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक स्कॉर्पियो और ईको की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा कराया और उसमें सवार लोगों का हाल जाना। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
मंगलवार को हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के पास दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। एक ईको और एक स्कॉर्पियो कार की भिड़ंत के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए प्रभावित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























