
👁 32 views Views
स्क्रैप गोदाम में आग लगने से हड़कंप, पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित स्क्रैप के एक गोदाम में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटे देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामला रविवार की रात करीब 8:00 के आसपास का है जब हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एक स्क्रैप के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























