
👁 59 views Views
विधायक ने मांगी जिला न्यायालय भवन के निर्माण हेतु धनराशि
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जनपद हापुड़ में जिला सत्र एवं न्यायालय के बिल्डिंग निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने,जनपद हापुड़ के सीमा विस्तार करने और हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के धन राशि आवंटित करने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही सभी मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर हापुड़ बार एशोसियेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी,सचिव रवि कुमार,एडवोकेट आबिद नबी भी उपस्थित रहें।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























