
तुषार डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 135 किलो क्रीम कराई नष्ट
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को तुषार डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने 135 किलो क्रीम को नष्ट कराया और नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। टीम ने कहा कि खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली कि तुषार डेयरी पर खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसने संदेह के आधार पर 24 टीन वनस्पति, 13 रिफाइंड सोयाबीन आयल को सीज कर दिया जबकि 135 किलो क्रीम को नष्ट कराया। साथ ही दो क्रीम, एक रिफाइंड सोयाबीन तेल, एक वनस्पति और एक दही का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























