
👁 157 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद का पशु बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गया है. बाजार में एक से बढ़कर एक कुर्बानी के जानवर पहुंच रहे हैं. हापुड़ के पशु बाजार में बकरीद पर एक ‘वीआईपी भैंसा’ चर्चा का विषय बना हुआ है जिसकी कीमत 31 लाख रुपये है और यह रोज 10 लीटर दूध और 2 किलो घी पीता है। इस भैंसे की कीमत और इसके शाही ठाट-बाट सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। यह भैंसा जैसे ही पशु मंडी में पहुंचा तो उसके साथ सेल्फी लेने वालों की भी होड़ लगी रही।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























