
दशहरा गंगा मेला में गुम हुए बालक को खोजकर परिवार को सौपा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बृजघाट गंगा तट पर आए खोए हुए एक बालक को पुलिस व प्रशासन ने खोजकर परिवार जन को सौंपा।रविवार की रात गंगा स्नान मेले के दौरान एक गुमशुदा बच्चे को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल खोज लिया गया तथा उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक टीम की सतर्कता एवं त्वरित समन्वय से बच्चे को सुरक्षित ढूंढकर परिवार से मिलाया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बृजघाट गंगा मेला क्षेत्र में निरंतर निगरानी, अनाउंसमेंट व्यवस्था एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























