
जिनागम प्रशिक्षण शिविर शान्तिधारा, आरती का आयोजन हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन सन्त भवन, जैन लोक पर भावलिगी सन्त श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज 33 पिछि के सानिध्य मे प्रतिदिन प्रातःकाल शान्तिधारा तथा मांगलिक धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
जिनागम प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन मुनिराज विमर्श सागर जी महाराज ने जैन धर्म के धार्मिक कार्यक्रमो मे पालन करने वाले नियमो को विस्तार पूर्वक जैन श्रावको को समझाया। जैन सन्त भवन पर स्थापित की गई भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर शान्तिधारा कराई गई।जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक पूजन तथा आरती की। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन ने जैन समाज के लोगो को परिवार सहित जैन सन्त भवन पर आकर मुनिराज के सानिध्य मे हो रहे धार्मिक आयोजनो मे भाग लेने का आग्रह किया।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























