
साइबर ठगों ने किसान के डिजिटल वॉलेट से उड़ाए दो लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी किसान के डिजिटल वॉलेट से साइबर ठगों ने करीब दो लाख रुपए की रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित को जब मोबाइल पर लेनदेन संबंधी संदेश मिले तो वह हक्का-बक्का रह गया। साइबरसेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
गांव हरोड़ा निवासी अफजाल ने बताया कि उसने अपने डिजिटल भुगतान खाते में करीब दो लाख रुपए जमा रखे थे। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर लगातार धनराशि ट्रांसफर होने के संदेश आने लगे। जांच की तो पता चला कि साइबर ठगों ने उसके खाते में सेंध लगाकर अलग-अलग खातों से करीब दो लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने न्याय की मांग की है। साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























