
सीएम से मिलकर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के एक सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की ओर ग्राम प्रधानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
संगठन के वरिष्ठ व भूतपूर्व ग्राम प्रधान नानक चंद्र शर्मा ने मांग रखी की ग्राम प्रधानों के चुनाव समय पर हो यदि किसी कारणवश्य संभव नहीं हो पा रहा है तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि जो भी निर्णय होगा वह संवैधानिक नियमों तथा विधि सम्मत होगा। इस अवसर पर श्री नानक चंद शर्मा, रामसेवक यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, शमसुल ठाकुर, विजयपाल सिंह उपस्थित थे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























