
👁 21 views Views
बेधड़क होकर गांजा बेच रहा था,पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 1630 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी थाना बाबूगढ के गांव अयादनगर उत्तरी का अरविंद उर्फ पिंटू है।पुलिस ने नशे के सौदागर को जेल भेज दिया है।आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान घूम फिर कर गांजा बेचना स्वीकार किया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























