
👁 11 views Views
गढ़: रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी गांव में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक रेल लाइन पार कर रहा था तभी ट्रेन आ गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है जो शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























