
हंगामा करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को चेतावनी, “गर्मी के साथ मुकदमा भी झेलना पड़ेगा”
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासी हापुड़ की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान यातायात बाधित हो गया। इसके बाद हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि अभी गर्मी झेलनी पड़ रही है, इसके साथ मुकदमा भी झेलना पड़ेगा। ऐसे में वह सरकारी कार्य में बाधा ना डालें और बिजली कर्मियों को अपना कार्य करने दें।
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही ट्रिपिंग और भीषण गर्मी के कारण उपभोक्ता बेहड़ परेशान हैं जो हापुड़ में बीती रात सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच यातायात बाधित हो गया जिसकी सूचना पाकर हापुड़ कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हापुड़ के थाना प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि जल्द ही वह सड़क से रास्ता छोड़ दें अन्यथा मुकदमा भी झेलना पड़ेगा। इस चेतावनी के बाद लोग साइड़ हो गए जिसके बाद बिजली कर्मियों ने अपना कार्य किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























