
चंद रुपयों के लिए बेचा ईमान, रिश्वतखोर लेखपाल लवलेश कुमार निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुर्रे बंदी (यानी कृषि भूमि के कानूनी और भौतिक बंटवारे) की प्रक्रिया के नाम पर किसान को प्रताड़ित कर हेकड़ी दिखाकर रिश्वत मांगने वाला रिश्वतखोर लवलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी रिश्वतखोर ने सिमरौली गांव के रहने वाले किसान अभिषेक शर्मा से 13,000 रुपए की रिश्वत ली थी जिसे एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को समाधान दिवस के आयोजन के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
पीड़ित किसान अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनकी गांव में पांच बीघा जमीन है। वर्ष 2024 में एसडीएम न्यायालय से जमीन की डिक्री बनी थी। उसके बाद एसडीएम न्यायालय में जमीन के कुर्रे के लिए बाद दायर किया गया। 20 अप्रैल 2026 को एसडीएम न्यायालय से आदेश हुआ जिसके बाद लेखपाल से कुर्रेबंदी कराने की मांग की। लेखपाल लवलेश पीड़ित को परेशान कर रहा था। ऐसे में उसने 16,000 रुपए की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने रुपए देने का आश्वासन दिया और 16 मई को एंटी करप्शन के साथ किसान ने जाल बिछाया जिसमें रिश्वतखोर फंस गया और टीम ने सुबह 11:30 बजे रिश्वत लेते रिश्वतखोर लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया। रिश्वतखोर लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























