
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लगातार रिश्वत ले रहे हैं जिन्हें किसी का भी खौफ नहीं है। चंद रुपयों की खातिर सरकारी कर्मचारी व अधिकारी अपना ईमान बेच रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में 10 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा गया है। पिछले छह महीनों में पकड़े गए रिश्वतखोरों पर डालते हैं एक निगाह:
चार लाख की रिश्वत लेते पकड़ा रिश्वतखोर महेंद्र सिंह:
बागपत के रिछपाल हत्याकांड की जांच में उस दौरान हापुड़ में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे महेंद्र सिंह को चार लाख की रिश्वत लेते दिसंबर के महीने में वर्ष 2025 में पकड़ा गया था। तत्कालीन हापुड़ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को 24 दिसंबर 2025 को रंगे हाथों चार लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था जिसे एंटी करप्शन टीम ने मेरठ के रोहटा रोड से रंगे हाथों दबोच था। रिश्वतखोर महेंद्र सिंह गिरफ्तार होने के बाद काफी झटपटाता रहा। बता दें कि महेंद्र सिंह लग्जरी जीवन जीने का आदी है। हत्याकांड में दो आरोपियों के नाम मुकदमे से निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी जो रंगे हाथों गिरफ्तार हो गया।
एक लाख की रिश्वत लेते आदेश गौतम पकड़ा:
जिला उद्यान विभाग में कार्यरत कर्मचारी आदेश गौतम को एक लाख की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने जनवरी 2026 में गिरफ्तार किया था जो रिश्वत लिए बिना कोई भी कार्य नहीं करता था। मामले में अन्य अधिकारी भी रडार पर आए थे क्योंकि अधिकारियों की शह के बिना इतनी रिश्वत लेना नामुमकिन है। अधिकारियों की शह पर ही उसने एक-एक लाख की रिश्वत थामी। आदेश की नियुक्ति एक अप्रैल 2025 को हुई थी।
40 हजार की रिश्वत लेते ACO जयवीर सिंह पकड़ा:
एंटी करप्शन की टीम ने 12 मई को 40 हजार की रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह को गढ़ खादर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर कुतुबपुर में खेतों से रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच था। रिश्वतखोर जयवीर सिंह को किसी का खौफ नहीं था जो लगातार पीड़ित किसान को परेशान कर रहा था। गांव भगवंतपुर निवासी किसान जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी खादर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर कुतुबपुर में कई बीघा कृषि भूमि है जिनकी खेती की जमीन के चक अलग-अलग स्थान पर थे जिनको एक स्थान और जगह पूरी करने के लिए चकबंदी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। ऐसे में सहायक चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह, किसान को परेशान करता रहा और उससे रिश्वत मांगी। परेशान होकर किसान जरनैल सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी रिश्वतखोर को 40 हजार की रिश्वत लेते दबोचा।
रिश्वतखोर लेखपाल लवलेश 13 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:
एंटी करप्शन की टीम ने 16 मई को हापुड़ के नगर पालिका परिसर में आयोजित समाधान दिवस में बुलाकर किसान से रिश्वत लेने वाले लेखपाल लवलेश को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा। जो फिलहाल जेल में बंद है और बाहर आने के लिए तड़प रहा है। रिश्वतखोर लवलेश को किसी का खौफ नहीं था जिसने समाधान दिवस में ही किसान को बुला लिया और उससे रिश्वत थामी जिसे सस्पेंड कर दिया गया है।
#Corruption #AntiCorruption #GovernmentOfficers #Police























