
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक गाड़ी आग का गोला बन गई। हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाते समय गाड़ी जैसे ही रामा अस्पताल के सामने पहुंची तो अचानक आग का गोला बन गई जिसके बाद दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। लोगों ने जलती गाड़ी से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।























