
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के पास एक गाड़ी का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। कार में सवाल पांच बच्चों सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया।
बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के फाजलपुर निवासी रोहित पुत्र हरेंद्र सिंह अपने रिश्तेदारों 37 वर्षीय उमेश और उनकी पत्नी मीनाक्षी के साथ गुलावठी से बागपत लौट रहे थे। उमेश और मीनाक्षी बागपत के दरकावदा गांव के रहने वाले हैं। जैसे ही स्विफ्ट डिज़ायर गाड़ी सादिकपुर के पास पहुंची तो गाड़ी का अगला टायर अचानक फट गया। इस दौरान गाड़ियां अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कार में सवार किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने गाड़ी को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























