
पुराने आभूषणों की खरीद एवं रिपेयर कार्य पर जीएसटी हो समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन बुधवार को राज्य कर खंड एक हापुड़ के उपायुक्त लालचंद को दिया और सात मांगे उठाई।
संगठन ने मांग की कि पुराने आभूषणों की खरीद और रिपेयर कार्य पर जीएसटी समाप्त किया जाए। कम बिक्री की स्थिति में छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। बड़ी कंपनियों पर भी समान एवं सख्त निगरानी हो। सोने के बिस्किट एवं बार पर प्रभावी नियंत्रण हो। छोटे सराफा एवं स्वर्णकार व्यापारियों का उत्पीड़न तुरंत बंद किया जाए। छोटे व्यापारियों के लिए सरल जीएसटी अनुपालन व्यवस्था बनाई जाए। विभागीय कार्रवाई में व्यापारिक संगठनों से संवाद अनिवार्य हो। इस दौरान संगठन के प्रधान शरद अग्रवाल, उप प्रधान सन्नी जैन, कोषाध्यक्ष आयुष शर्मा, ऑडिटर अनिकेत सिंगल, उप मंत्री दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























