
👁 38 views Views
गन्ना हुआ एक हजार रूपए क्विंटल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली एनसीआर में जूस विक्रेताओं की गन्ने की बढ़ती हुई मांग से गन्ने का भाव एक हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। आसमान से बरसती आग के कारण गन्ने के रस की मांग बढ़ रही है। शुगर मिलों में गन्ना पिराई सत्र समाप्त होने के कारण पर्याप्त मात्रा में गन्ना खेतों में खड़ा रह गया।
गन्ने की मांग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों दिल्ली तथा हरियाणा से आ रही है और जगह-जगह गन्ने का रस बेचने वाले नजर आ रहे हैं। गन्ना रस विक्रेता जनरेटर से छोटे कोल्हू से रस निकालकर नींबू, मसाला तथा बर्फ आदि मिलाकर उपभोक्ता को दे रहे हैं और रस की मात्रा के मुताबिक दाम ले रहे हैं। छोटा गिलास ₹20 तक बिक रहा है।
























