
हापुड़: बुलंदशहर रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग भी बढ़ रही है और इसका असर ट्रांसफार्मर पर देखने को मिल रहा है। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर रखा ट्रांसफार्मर आग की भेंट चढ़ गया। इस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया। हापुड़ में बढ़ता तापमान लोगों के लिए आफत बना हुआ है। हालात यह है कि ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। बिजली की बढ़ती मांग के कारण ट्रांसफार्मर पर काफी दबाव देखने को मिल रहा है। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838
























