
देहरा प्रकरण में नेता कप्तान से मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना के गांव देहरा में महाराणा प्रताप जयंती पर 9 मई को दो पक्षों में हुए पथराव को लेकर दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्जय सिंह से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों के बीच किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं है। साठा 84 कोस में सभी लोग परस्पर सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रहते हैं।
सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष किशन सिंह तोमर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, राकेश चौधरी, हनीफ, अखिल पहलवान, हारून चौधरी, देवेंद्र सिसोदिया, सुबोध सिसोदिया, मोबिन प्रधान, बाबू अध्यक्ष, आरिफ अध्यक्ष, आरिफ देवेंद्र शर्मा आदि पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने मांग की है कि 9 मई के प्रकरण में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न हो।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























