
45 डिग्री पार होगा तापमान, पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल है। बढ़ते तापमान को देखते हुए पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि इस हफ्ते तापमान 45 डिग्री को पार कर जाएगा जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भीषण गर्मी के कारण बाजार भी सूने हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
चिकित्सकों की सलाह है कि बेवजह घरों के बाहर न निकले। इन दिनों बढ़ते तापमान से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करें जिससे डिहाइड्रेशन का शिकार होने से बचा जा सके। इसी के साथ लू के प्रकोप को देखते हुए भी चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926























