
बढ़ते तापमान को देखते हुए अस्पताल में लगाया ओआरएस स्टॉल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ का पारा 43 डिग्री को छू गया है। ऐसे में जनपद हापुड़ के लोग बिलबिल उठे हैं। वहीं अस्पतालों में भी उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों, तीमारदारों के लिए ओआरएस स्टॉल की व्यवस्था की गई है जिसे पीकर लोग गर्मी से बच सकते हैं।
बढ़ती गर्मी से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए ओआरएस की व्यवस्था भी की गई है जहाँ नि:शुल्क ORS का वितरण किया जा रहा है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























