
तहसील जाते समय बेहोश हुआ किसान, अधिकारियों ने समस्या का कराया समाधान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव ककोड़ी का किसान गुड्डू चौधरी धाखिल-खारिज की समस्या को लेकर मंगलवार की सुबह 7:00 बजे हापुड़ तहसील के लिए रवाना हुए। रास्ते में सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही भाकियू (टिकैत) के एनसीआर अध्यक्ष युवा एकलव्य सिंह सहारा तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे और किसान का हालचाल जाना।
इस दौरान किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। तहसीलदार स्वाति गुप्ता ने तत्काल किसान के धाखिल-खारिज में मौजूद तकनीकी कमी को पूरा करवाकर किसान को उसकी फर्द उपलब्ध करवाई और कहा कि किसी भी किसान को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, प्रशासन पूर्ण रूप से किसानों के साथ खड़ा है।
इस दौरान ममता शर्मा, राजकुमार त्यागी, गौरव शर्मा, विनय बाना, परमजीत सिंह, आकाश चौधरी, मनिंदर मसंद, सूरजवीर सिंह, रविन्द्र चौधरी एवं संदीप चौधरी लालपुर सहित कई किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























