
महिला पीआरडी जवान से मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक हफ्ते पहले हुई पीआरडी जवान से लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके नाम अदनान पुत्र नसीम और अनस पुत्र इरफान निवासीगण मोहल्ला मजीदपुरा थाना हापुड़ जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला पीआरडी जवान का छीना हुआ मोबाइल, ₹1,000 नकद, आधार कार्ड के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
बाबूगढ़ के सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी शोभा पत्नी प्रेम सुंदर बुलंदशहर कोतवाली देहात में पीआरडी जवान के पद पर तैनात हैं जो करीब एक हफ्ते पहले अपनी ड्यूटी कर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र में साईं मंदिर के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन, नकदी, आई कार्ड लूट लिया और फरार हो गए जिसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को बागड़पुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























