
दिगम्बर जैन मुनि आचार्य विमर्श सागर जी का 33 पिछि ससंघ हापुड नगर मे मगंल प्रवेश हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि आचार्य विमर्श सागर जी महाराज का 33 पिछि ससंघ मंगलवार प्रातःकाल हापुड नगर मे मोदीनगर की ओर से पदयात्रा करते हुए हापुड नगर मे मगंल प्रवेश हुआ। मेरठ रोड हापुड के 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आचार्य विमर्श सागर जी महाराज ने ससंघ पहुंच कर मन्दिर जी मे शान्तिधारा अभिषेक कराया। वहाॅ से तहसील चौराहा, कोठी गेट होते हुए श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंच कर मन्दिर जी मे दर्शन कर जैन लोक के जैन सन्त भवन पर पहुंचे। वहाॅ पूजा कराई। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन तथा महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि आचार्य विमर्श सागर जी महाराज के सानिध्य मे जैन सन्त भवन जैन लोक पर प्रतिदिन प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के उपरांत 8 बजे से 9 बजे तक दिव्य प्रवचन तथा सायंकाल 6.3o बजे से आरती, गुरू भक्ति के कार्यक्रम होगें।
जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, महामंत्री सुशील जैन,चेयरमैन प्रदीप जैन, सजींव जैन, अभिषेक जैन, विकास जैन, सुबोध जैन, रूपेश जैन,राजीव जैन, तुषार जैन, रजत जैन,संदीप जैन, आर के जैन एडवोकेट, राजेश जैन, रेणुका जैन, प्रभा जैन, मंजू जैन, मगन जैन,अनीता जैन, सरोज जैन, दीपाली जैन, रूबी जैन, ममता जैन, सुषमा जैन, निशा जैन, राजरानी जैन, भावना जैन, प्रतिभा जैन, पायल जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए। मुनिराज के इतने बड़े ससंघ को सुरक्षित हापुड के निर्धारित स्थल तक पहुंचवाने मे पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड, हापुड कोतवाली प्रभारी तथा यातायात पुलिस का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*

























