
👁 40 views Views
हापुड़ के ट्रक चालक ने गुरुग्राम में की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिधरावली गांव के पास शनिवार रात हाईवे की सर्विस लेन पर ट्रक खड़ा कर चालक ने उसके लोहे के पाइप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपकर जांच शुरू कर दी है। मृत युवक की पहचान हापुड़ के कावी गांव के शोकेंद्र कुमार के रूप में की गई। वह बिलासपुर क्षेत्र स्थित एक कंपनी में चालक थे। शनिवार रात घटनास्थल से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने ही शव को फंदे से उतारा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस व्जन से भी मामले की जानकारी कर रही है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























