
हापुड़ में 20 मई को रोजगार मेला
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ एवं राजकीय आई०टी०आई०, हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में 20-05-2026 को इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट, गढ़ रोड़ हापुड में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 25 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर पदों पर भर्ती साक्षात्कार द्वारा की जायेगी, जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, बी०टेक इत्यादि के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam. up.gov.in पर अपना पंजीयन कर अवश्य करें। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, साक्षात्कार के समय बायोडाटा लाना अनिवार्य है। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड में सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेला आयोजन स्थलः- इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट, गढ़ रोड़ हापुड़ ।समयः- प्रातः 10:00 बजे
यह जानकारी संतोष कुमार सिंह
जिला सेवायोजन अधिकारी,हापुड ने दी
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























