
कोटाला सादात में गंदगी का साम्राज्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ नगर में सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की फौज पर हर माह करीब 10 करोड रुपए खर्च करती है परंतु परिषद के अफसर की अनदेखी के कारण सफाई कर्मचारियों की लापरवाही नागरिकों के लिए जी का जंजाल बनी है। हापुड़ नगर में जगह-जगह लगे कूड़े वह गंदगी के ढेर से उठती बदबू ने लोगों का जीना भी हराम कर दिया है और लोग रोगों की पकड़ में आ रहे हैं। कूड़े व गंदगी के ढेर मवेशियों के लिए चाराग्रह स्थल बने हैं।
बात सोमवार की सुबह की है जब ई हापुड़ न्यूज़ टीम हापुड़ के कोटाला सादात वार्ड 17 के इलाके से गुजर रही थी तो टीम ने देखा कि एक स्थान पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास नगर पालिका हापुड़ ने कूड़ा घर बना रखा है जिसका उद्देश्य कूड़ा कलेक्शन करके अन्यत्र ले जाना है। परंतु सफाई कर्मचारी स्थान-स्थान से एकत्र करके लाए गए कूड़े को कूड़ा घर में ना डालकर सड़क पर डालकर जा रहे हैं और कुछ लोग भी कूड़ा फेंक रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की लापरवाही व परिषद की अनदेखी के कारण ही कोटाला सादात कूड़े व गंदगी का साम्राज्य स्थल बन गया है। आवारा पशु भी कूड़े में विचरण करते हैं।
आसमान से बरसती आग और तेज लू के झोंकों ने कूड़े व गंदगी से उठती बदबू ने लोगों का जीना हराम कर दिया है और यह ढेर वाहनों के आवागमन में बाधक बने हैं। नागरिकों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























