
हापुड़: घर की छत से गिरा बालक, दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर में 14 मई की रात करीब 8:15 बजे एक बालक खेलते समय छत से गिर गया जिससे बालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बालक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सोमवार को हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें देखा जा सकता है कि छत पर खेलते समय एक बालक नीचे गिरा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























