
👁 43 views Views
जनपद का पांचवां ब्लॉक बनेगा नूरपुर, लखनऊ पहुंची फाइल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने रविवार को हापुड़ में कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली हापुड़ के गांव नूरपुर को अब ब्लॉक की पहचान मिलेगी। जो कि जिले का पांचवा ब्लॉक बनेगा। इस संबंध में फाइल लखनऊ पहुंच चुकी है। पार्टी जल्द ही एनडीए के साथ मिलकर चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाएगी। हापुड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे त्रिलोक त्यागी का पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























