
अतुल हत्याकांडः मुख्य आरोपी भाजपा जिला मंत्री फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव गालंद के प्रॉपर्टी कारोबारी अतुल तोमर की हत्या का मुख्य आरोपी थाना पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर व भाजपा का जिला मंत्री नवीन तोमर पुलिस पकड़ से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हिस्ट्रीशीटर के भाजपा में प्रवेश के बाद भाजपाइयों ने उसका लड्डू खिलाकर स्वागत किया जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
हिस्ट्रीशीटर भाजपा का प्राथमिक सदस्य भी नहीं था, परंतु उसकी भाजपा में धमाकेदार एंटी से हर कोई असमंजस में है। हिस्ट्रीशीटर की भाजपा में एंट्री एक ऐसे भूतपूर्व पदाधिकारी की सिफारिश पर की गई थी जिसकी भाजपा में पकड़ मजबूत है।
इसके अतिरिक्त भाजपा जिला कार्य समिति में ऐसे अनेक घुसपैठिए हैं जो अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज तथा माननीय न्यायालय में मुकदमे दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य विधानसभा 2027 का चुनाव फतह करना है तो भाजपा जिला हापुड़ कार्य समिति का पुनर्गठन करना होगा वरना गत नगर पालिका हापुड़ व बाबूगढ़ पंचायत चुनाव की तरह वोटर का रंग बदल सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा कमजोर रह सकती है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























