
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा, हापुड़ नगर व जनपदीय स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तीन अवैध तमंचे मय 08 जिंदा व 05 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त अरबन क्रूजर कार बरामद की है।प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1. लवकुश पुत्र अशोक निवासी ग्राम गालन्द थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, 2. कपिल पुत्र प्रताप सिंह व 3. गौरव पुत्र प्रमोद सिंह निवासीगण ग्राम मसौता थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया है, जिनके द्वारा ग्राम गालन्द निवासी अतुल की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया है। मुठभेड़/कार्यवाही में हेड कॉन्स्टेबल संदीप राठी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
























