
विवादित जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उप निरीक्षक सोनू कुमार ने 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव ररतुपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को विवादित जमीन जोतने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे चले। पहले पक्ष से भूरे, शकील, आलम, मुस्तकीम, फैज, भूरी व रूमा निवासी रतूपुरा व दूसरे पक्ष से शाहरुख, मोईन, आमिर, समीर, सोहेल, मुस्लेमीन निवासी रतूपुरा, आमिर व अक्रम निवासी नाहल, मसूरी, गाजियाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में घायल शकील, आमिर व 5 वर्षीय खुशबू का उपचार चल रहा है।
99 मिनी मॉल से खरीदें हर माल 99/- रूपए में: 8191820867
























