
👁 48 views Views
गांव रजापुर के पास बनेगा तीसरा औद्योगिक गलियारा, 300 हेक्टेयर जमीन चिन्हित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव रजापुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे तीसरा औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे पूरा हो चुका है। 300 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की जा चुकी है। यह औद्योगिक गलियारा बनने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अब नलकूप, मकान और अन्य निर्माण का मूल्यांकन किया जा रहा है। औद्योगिक गलियारा विकसित होने से हापुड़ के साथ-साथ आसपास के जनपदों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























