
👁 4 views Views
ज्येष्ठ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्येष्ठ माह की वट अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल बृजघाट गंगा तट पर शनिवार को स्नान किया।
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से श्रद्धालुओं का शुक्रवार को ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गया था और श्रद्धालुओं ने होटल, धर्मशालाओं तथा अतिथि भवनों में पड़ाव डाल लिया। शनिवार को भोर होते ही लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान दिया और भोजन कराया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























