
पराली से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित मंसूरपुर कट के पास तेज रफ्तार पराली से लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया और हाईवे के एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेले को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी जोगिंदर ट्रैक्टर ट्राली में पराली लादकर गढ़मुक्तेश्वर से जेएमएस स्कूल के पास स्थित रिलायंस प्लांट में जा रहा था। शुक्रवार की दोपहर के बाद एनएच-9 स्थित मंसूरपुर कट के पास उसका ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राली को हाईवे से हटाया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























