
हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयन्ती मनाई गई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव भदस्याना में शनिवार को वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में हवन, रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प लगाया गया।विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि युवाओं द्वारा समाज सेवा और मानव कल्याण हेतु किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं। रक्तदान जैसे महादान एवं स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची मानव सेवा है
सम्राट पृथ्वीराज चौहान का अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।नागरिकों ने हवन में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की और रक्तदान किया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























