
मानव सेवा मिशन ने विद्यालय को दिया वाटर कूलर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):मानव सेवा मिशन (रजि.)हापुड़ ने शुक्रवार को गर्मी में जनसेवा एवं मानव कल्याण की भावना को साकार करते हुए हापुड के एस.एस.वी.(पी.जी.) डिग्री कॉलेज में शीतल जल हेतु एक वाटर कूलर स्थापित कराया। सेवा, संस्कार और संवेदना से ओतप्रोत इस पुनीत कार्य का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मंत्री दिनेश कुमार माहेश्वरी ने किया।
संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल को जीवन का आधार और सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। विद्यार्थियों एवं आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची साधना है।
इस अवसर पर संस्था से दिनेश माहेश्वरी,राकेश माहेश्वरी,दिनेश गुप्ता,राजेंद्र मित्तल एड.,अरुण अग्रवाल,राजेंद्र गुप्ता, एस.पी.गुप्ता, सुरेश जिंदल, मदन गोपाल जिंदल,मुकुल मित्तल, विरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























