
👁 61 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में अवैध प्लाटिंग का धंधा काफी तेजी से पनप रहा है जिसके खिलाफ हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा बुलडोजर से कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जिससे अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।
एचपीडीए के अधिकारियों ने शुक्रवार को बाबूगढ़ क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। गांव बाबूगढ़ में छुईय्या के पास और अन्य स्थानों पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। एचपीडीए की अनुमति के बिना अवैध प्लॉटिंग कट रही थी जिस पर विभाग ने संज्ञान लेकर अवैध लोटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और भविष्य में अवैध प्लाटिंग न करने की हिदायत दी।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























