
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने गुरुवार को जनपद हापुड़ में 14 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया। एसपी ने थाना देहात में तैनात हरिओम चौधरी को थाना बहादुरगढ़, हापुड़ कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मूलचंद सैनी को पिलखुवा, थाना बाबूगढ़ में तैनात अशोक कुमार को थाना धौलाना, थाना पिलखुवा में तैनात उप निरीक्षक धर्मपाल शर्मा को थाना धौलाना, उप निरीक्षक अरविंद कुमार को थाना गढ़मुक्तेश्वर, उप निरीक्षक नवनीत कुमार को थाना कपूरपुर व उप निरीक्षक विष्णुचंद को थाना बाबूगढ़, थाना हाफिजपुर में तैनात उप निरीक्षक इरफान मोहम्मद को थाना सिंभावली, थाना धौलाना में तैनात दरोगा सत्येंद्र कुमार को थाना पिलखुवा भेजा है।
हापुड़ के कप्तान ने इसके साथ ही उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह को थाना गढ़मुक्तेश्वर, दरोगा सुनील कुमार को थाना हापुड़ देहात, उप निरीक्षक अनिल कुमार को नगर कोतवाली हापुड़, थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात दरोगा नवीन कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बहादुरगढ़ और उपनिरीक्षक सुनील कुमार को थाना धौलाना भेजा है। एसपी ने 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























