
5.85 करोड़ का बोगस ITC क्लेम करने वाली खेकड़ा कास्टिंग प्रा. लि. से कारोबार करने वाली फर्में रडार पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड स्क्रैप की फार्म है जिसने बोगस फर्मों से खरीद-फरोख्त कर 5.85 करोड रुपए का बोगस आईटीसी क्लेम किया। ऐसे में इस फर्म से कारोबार करने वाली अन्य फर्म भी रडार पर आ चुकी है। जीएसटी विभाग के एसआईबी के अधिकारियों ने दस्तावेजों, अभिलेखों की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता ते चलें कि जांच के दौरान फर्म के स्टॉक में 34 लाख का अंतर मिला था। विभाग ने 35 लाख रुपए मौके पर ही सरकारी खाते में जमा कराए।
आपको बता दें कि धौलाना क्षेत्र के उदयरामरामपुर नंगला स्थिति खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड आयरन, स्टील की खरीद बिक्री और आई एस इंगट का निर्माण करती है। बड़े पैमाने पर यह कंपनी कारोबार कर रही है जो जीएसटी की एसआईबी की रडार पर आ गई। आधिकारी जांच करने पहुंचे तो कई अनियमितता सामने आई जिसके बाद टीम ने मौके पर कंपनी से 35 लाख रुपए जमा कराए। इस फर्म से खरीद फ्रॉख्त करने वाली अन्य फर्म भी रडार पर हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























