
चकबन्दी न्यायालयों में तीन वर्षों से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारित: डीएम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में मा० प्रमुख सचिव उ०प्र० शासन लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों में निर्गत प्रारूप-01 से 09 पर जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा बैठक कलेक्ट सभागार में आयोजित की गयी है। समीक्षा बैठक में चकबन्दी विभाग में कार्यरत अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबन्दी / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी / चकबन्दी अधिकारी /सहायक चकबन्दी अधिकारीगण उपस्थित रहे है। जनपद हापुड में कुल 23 ग्राम चकबन्दी प्रक्रियाधीन है, जिसमें से जनपद हापुड में 16 ग्राम तहसील-गढ़मुक्तेश्वर के चकबन्दी प्रक्रियाओं में प्रचलित है तथा तहसील हापुड के 06 ग्राम है तथा तहसील-धौलाना का 01 ग्राम चकबन्दी प्रक्रियाओं में प्रचलित है।
उक्त ग्रामों में जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी, महोदया हापुड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की चकबन्दी निदेशालय स्तर से जारी कार्य योजना के अनुरूप कार्य प्रगति बढाने तथा चकबन्दी वादों का समयबद्ध निस्तारण करने व चकबन्दी प्राधिकारी कृषकों के मध्य ग्राम में बैठक कर पारदर्शिता रखते हुए चकबन्दी कार्य आगे बढाना सुनिश्चित करें। साथ ही चकबन्दी न्यायालयों में 03 वर्षों से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किये जाने हेतु व शासन / चकबन्दी निदेशालय / जिला स्तर पर प्राप्त परिवाद/आई०जी०आर०एस० के गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण तथा मा० उच्च न्यायालय से सम्बन्धित प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिये गये है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926
























